मोदीनगर: गांव नाहली में दूध कारोबारी का अपहरण, बंधक बनाकर सवा लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
दूध कारोबारी सिकंदर ने बताया कि नाहली गांव में किराए पर दूध का प्लांट चलते हैं। गांव के कुछ दबंग उन पर दूध के कारोबार को लेकर पार्टनरशिप करने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर वह रंजीश रखने लगे। आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। उनके पास रखें पैसे भी लूट लिया। एसीपी ने बताया कि मामला मारपीट और लेनदेन का है।