जलालगढ़: मिश्रीनगर चौक पर बदहाल जिला परिषद का यात्री शेड, राहगीरों को नहीं मिल रही राहत
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत मिश्रीनगर चौक पर यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों की लागत से निर्मित सरकारी यात्री शेड आज बदहाली का शिकार हो चुका है। जिला परिषद योजना मद से 4 लाख 71 हजार 200 रुपये की लागत से बना यह यात्री शेड अपने उद्देश्य को पूरा करने में विफल साबित हो रहा है।