करेड़ा: लालरी ग्राम को गोविन्दपुरा से हटाकर लादुवास में जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
लालरी ग्राम को ग्राम पंचायत गोविन्दपुरा से हटाकर पूर्ववत् ग्राम पंचायत लादुवास मे जोड़ने की मांग को लेकर लालरी के ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगो को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर आपत्ति दर्ज करवाई है।