बख्तियारपुर: पटना से बेगूसराय बैंक लॉकर ले जा रहे वाहन चालक से बख्तियारपुर में फोरलेन पर बदमाशों ने की मारपीट
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन पर बख्तियारपुर थानांतर्गत हाईस्कूल के निकट पटना से बेगूसराय बैंक का लॉकर लेकर जा रहे वाहन चालक से बदमाशों ने मारपीट की। जानकारी के अनुसार राघोपुर, वैशाली जिला निवासी चालक महेश कुमार का वाहन बख्तियारपुर हाई स्कूल के सामने कुछ बदमाशों ने जबरन रुकवाया और उसे वाहन से खींचकर सरेआम बेरहमी से पीटा।