सोमवार को दोपहर क़रीब 3 बजे रोहतास जिले में विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव कर्मी रवाना हुए। लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए कर्मवीर पूर्ण समर्पण, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्रों की ओर अग्रसर हुए। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है।