द्वारका: द्वारका जिला एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड पुलिस टीम ने 3000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। इसके आरोप में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3000 क्वार्टर शराब का भी बरामद किया गया और तस्करी में इस्तेमाल चैंपियन गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है।