बिंदकी: बिंदकी कस्बे में मां बगलामुखी जयंती के मौके पर की गई पूजा, बाटा गया प्रसाद व शरबत, हुआ अखंड चालीसा पाठ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मुगल रोड नगर पालिका भवन के बगल में श्री हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को दिन में करीब 2:00 बजे मां बगलामुखी जयंती के मौके पर पूजा अर्चना की गई और प्रसाद तथा शरबत का वितरण किया गया। इसी प्रकार बिंदकी कस्बे के मोहल्ला नजाही बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में मां बगलामुखी जयंती के मौके पर अखंड चालीसा पाठ हुआ।