वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल
बस्ती वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा चौराहे स्थित हाईटेक मोबाइल शॉप में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दुकानदार के अनुसार 21 अगस्त की रात दुकान बंद कर घर गए थे। 22 अगस्त की सुबह लौटने पर ताला टूटा मिला। चोर करीब 20 ब्रांडेड मोबाइल, ईयरफोन व अन्य सामान के साथ 40 हजार रुपये नकद ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी क्षतिग्रस्त कर दिए, हालांकि वारदात कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। घटना से व्यापारियों में दहशत है।
Basti, Basti | Aug 25, 2026