गिरिडीह: उसरी बचाओ अभियान टीम ने शास्त्री नगर अमित बरदियार छठ घाट और पेसरागढ़ छठ घाट पर लगाए गए पौधों की घेराबंदी की
उसरी बचाओ अभियान टीम ने शास्त्री नगर स्थित अमित बरदियार छठ घाट और पेसरागढ़ छठ घाट पर लगाए गए पौधों की देख रेख को लेकर सोमवार को घेराबंदी की। साथ ही अलग अलग प्रकार के पचास पौधा लगाएं गए। उसरी बचाव अभियान के कोर कमिटी के संयोजक राजेश सिन्हा ने कहा कि उसरी नदी के किनारे लाखो पेड़ लगाने का मनसा है किंतु गिरिडीह की जनता पर्यावरण के प्रति बहुत कम जागरूक है।