स्वार: मानपुर चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, तीन वर्षीय बच्ची समेत दो घायल
Suar, Rampur | Aug 8, 2026 स्वार-रामपुर मार्ग पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे मानपुर चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन वर्षीय बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।