कोरबा: बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत, मवेशी से टकराई कार, टक्कर इतनी भीषण कि कार के परखच्चे उड़ गए
Korba, Korba | Apr 25, 2026 कोरबा के उरगा गुमिया के पास भारतमाला मुख्य मार्ग पर पिछली रात एक सड़क हादसे में आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी थी। घायल चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।मृतक की पहचान कोरबा पुरानी बस्ती, दुरपा रोड निवासी प्रज्वल राठौर के रूप में हुई है।