मथुरा: फेसबुक पर फौजी बनकर महिला से रेप करने वाला दरिंदा मुठभेड़ में हुआ घायल
मथुरा में मिशन शक्ति की टीम ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना जैत पुलिस ने एक शातिर अपराधी पवन कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह वही आरोपी है जिसने खुद को अभय फौजी बताकर हरियाणा की एक महिला को प्रेम जाल में फंसाया और फिरy उसके साथ बलात्कार और लूट की वारदात को अंजाम दिया।