फरीदाबाद: ट्रेडिंग के नाम पर 8.97 लाख रुपये की ठगी, साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराधियों पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना साइबर सेंट्रल की पुलिस टीम ने शेयर मार्किट में निवेश कराने का झांसा देकर 8.97 लाख रुपए की धोखा-धड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है