जैतपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जैतपुर थाना क्षेत्र के रेकोवा गांव में एक नवविवाहिता का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है।। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार सुबह 8 बजे पुलिस ने मामले की पुष्टि की