कलान: थाना कलांन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना कलान पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। ग्राम दारानगर अर्थरी में हुए विवाद में आरोपियों ने जयवीर को ट्रैक्टर से टक्कर मारने, मारपीट करने और फायरिंग करने का प्रयास किया था। मामले में दर्ज मुकदमे के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी सत्यपाल को बदायूं रोड से गिरफ्तार किया