डुमरांव: जल नल योजना का मोटर खराब होने से 150 घरों की पेयजल आपूर्ति ठप, वार्ड 2 के लोग परेशान, ईओ ने दिया आश्वासन
Dumraon, Buxar | Jul 4, 2026 पुराना भोजपुर के वार्ड संख्या 2 में जल-नल योजना का मोटर खराब हो जाने से करीब 150 घरों की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात से ही मोटर बिगड़ गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।