बड़वारा: शासकीय स्कूल में बड़ा हादसा टला, मध्याह्न भोजन के दौरान गिरा विशालकाय पेड़
Badwara, Katni | Jul 3, 2026 जिले के शासकीय प्राथमिक शाला मझगवा में शुक्रवार को उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब स्कूल परिसर में लगा एक विशालकाय पेड़ अचानक जड़ सहित उखड़कर बाउंड्रीवॉल के अंदर गिर गया। यह घटना उस वक्त हुई जब मासूम बच्चे मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) कर रहे थे। पेड़ गिरते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।