कसडोल: भीषण गर्मी में राहत बनकर सामने आई आद्या शक्ति महिला उत्थान एनजीओ, कसडोल में खोला पियाऊ घर
आज 8 मई दिन शुक्रवार को समय 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार कसडोल। छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच आमजन खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में आद्या शक्ति महिला उत्थान एनजीओ द्वारा सराहनीय पहल करते हुए बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर