केराकत: क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार शर्मा का स्थानांतरण बलिया जनपद में होने पर सीओ कार्यालय में दी गई धूमधाम से विदाई
केराकत तहसील में तैनात सीओ गौरव कुमार शर्मा का बलिया जनपद के लिए स्थानांतरित होने पर धूमधाम से तहसील में विदाई की गई। निवर्तमान सीओ गौरव कुमार शर्मा ने कहा कि लोगों का जो मुझे असीम प्यार व सहयोग मिला है वह कभी हम भुला नहीं पायेंगे। अपने सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।