केराकत: भौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
केराकत कोतवाली क्षेत्र के भंवरा गांव में 28 फरवरी की रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों द्वारा अंत्येष्टि के लिए ले जाते समय खबर लगने पर सक्रिय पुलिस ने शव को रास्ते में रोककर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया। स्वजनों का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।