गुमला: मकान दिलाने के नाम पर ₹1 लाख की ठगी, थाने में शिकायत दर्ज
Gumla, Gumla | Mar 30, 2026 सदर थाना क्षेत्र से ठगी का एक मामला सामने आया है।पुग्गु बड़का टोली गांव निवासी तारामनी देवी ने थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि पुग्गु खोपा टोली निवासी किरण रोशनी टोप्पो ने मकान दिलाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये ठग लिए। शिकायत में तारामनी देवी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व किरण रोशनी टोप्पो ने उन्हें मकान दिलाने का झांसा दिया।