खंडवा नगर: सालों से टूटी सड़क, अब दंडवत आंदोलन! खंडवा में अनोखे प्रदर्शन की चर्चा
खंडवा में सालों से जर्जर पड़ी खंडवा-मूंदी रोड के निर्माण और टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप प्रतिमा से कलेक्टर कार्यालय तक दंडवत यात्रा निकालकर सरकार का ध्यान सड़क की समस्या की ओर आकर्षित किया। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है