अमरोहा: अमरोहा में ब्यूटी पार्लर संचालिका का आरोप, दुकान खाली कराने के लिए बिजली-पानी बंद कर किया जा रहा टॉर्चर
Amroha, Amroha | Jun 28, 2026 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल स्थित मोंटी ब्यूटी पार्लर की संचालिका मोंटी ने दुकान स्वामी और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चार वर्ष का किरायानामा (एग्रीमेंट) होने के बावजूद समय से पहले दुकान खाली कराने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है