घुवारा: बमनोरा, पनया और सेवार में ट्रक न मिलने से सरकारी खरीदी केंद्रों पर तुलाई ठप, किसान 5 दिन से परेशान
बमनोरा, पनया और सेवार के सरकारी खरीदी केंद्रों में परिवहन व्यवस्था ठप होने से गेहूं की तुलाई बंद हो गई है। ट्रक नहीं मिलने के कारण खरीदा गया अनाज गोदाम तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे सैकड़ों किसान कई दिनों से ट्रॉली लेकर केंद्रों पर इंतजार कर रहे हैं। खुले में रखा गेहूं खराब होने की आशंका के बीच किसानों ने सोमवार की शाम 4 बजे प्रशासन से तत्काल हो।