धमतरी: मितानिनों ने मोदी की गारंटी को पूरा करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
धमतरी जिले में कार्यरत सैकड़ो मितानिन धमतरी कलेक्टर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि उनके मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उनका सिविलियन किया जाए और ठेका प्रथा बंद करने की मांग की है। बताया कि अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं।