ओवैसी ने मुख्तार-अतीक की मौत को मुसलमानों पर हमला बतायाः बोले- अखिलेश यादव की जुबान नहीं खुली
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2024 वाराणसी में पीडीएम की पहली रैली को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने संबोधित किया। उन्होंने मुख्तार और अतीक की मौत को मुसलमानों पर हमला बताया। ओवैसी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश की जुबां से एक लफ्ट नहीं निकला।