देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कैंप कार्यालय से मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की धनराशि की ट्रांसफर
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 23 लाख रुपए की धनराशि जारी की। वही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह तीन हजार रुपये की सहायता राशि देती है।