देहरादून: खेल मंत्री रेखा आर्या ने मल्टीपरपज हॉल में आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ किया
खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में आयोजित चौथी कैडेट और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद से हमने अपने खेल ढांचे का तेजी से विस्तार किया है।