हिलसा: मघड़ा मंदिर में भगदड़ के बाद हिलसा प्रशासन अलर्ट, मंदिर-मस्जिदों की सुरक्षा का जायजा लिया
Hilsa, Nalanda | Apr 2, 2026 मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को हुई भगदड़ में आठ महिलाओं की दर्दनाक मौत के बाद हिलसा अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सजग हो गया है। घटना के बाद गुरूवार को एएसपी शुश्री शैलजा व अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल ने शहर के बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम, माता महाकाली मंदिर, श्री दुर्गा स्थान, श्री श्री गौरी शक्ति धाम, सुर्य मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों औ