धमतरी: कांग्रेसी पार्षदों ने महापौर के लिए ई-रिक्शा खरीदने की मांग को लेकर निगम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा कि निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, डीजल चोरी एवं वित्तीय अव्यवस्थाओं के कारण निगम आज गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में डीजल वाहनों पर होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग एक किफायती एवं पर्यावरण हितैषी विकल्प साबित हो सकता है।