भभुआ: सबार गांव निवासी युवक की पानी में डूबने से मौत होने पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जिप सदस्य लल्लू पटेल
Bhabua, Kaimur | Aug 11, 2025 सबार गांव के एक युवक को पानी में डूबने से मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल पहुंचे। आज सोमवार को 3 बजे उन्होंने बताया कि करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव निवासी कृष्णा शर्मा का कुछ दिन पूर्व दुर्गावती नदी में डुबने से मौत हो गई थी। जो उसके शव को एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी से ढूंढ कर निकाला गया था।