भभुआ: किलनी माइनर के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला हुई घायल
Bhabua, Kaimur | Aug 11, 2025 किलनी माइनर के पास ई रिक्शा और बाइक के जोरदार टक्कर हो गई। जहां बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सोमवार की सुबह 9 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक चांद थाना क्षेत्र के इचाव गांव निवासी मुस्लिम अंसारी की 55 वर्षीय पत्नी शाहजहां बीवी बताई गई है। परिजनों ने बताया कि अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी।