अरेराज: संग्रामपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
संग्रामपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास कांड मामले में फरार दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में छापेमारी किया गया। इस दौरान पुलिस ने कांड संख्या 148/26 हत्या का प्रयास कांड मामले में फरार अभियुक्त मंदन कुमार पिता महेंद्र दास एवं रजनीश कुमार पिता मनेजर साह दोनों साकिन श्यामपुर को गिरफ्तार किया गया।