होशंगाबाद नगर: आमुपुरा गांव में अवैध शराब बिकने से ग्रामीण महिलाएं परेशान, जनसुनवाई में दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग
#Jansamsya
डोलरिया तहसील अंतर्गत ग्राम की महिलाएं अवैध शराब बिकने से परेशान है, मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर महिलाओं ने जनसुनवाई में अवैध शराब बिकने पर रोक लगाने के लिए आवेदन दिया है करीब 50 से अधिक महिलाएं इस दौरान कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंची वही महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब से उनके घर के पुरुष शराब के आदि हो गए है।