पटना ग्रामीण: सुलतानगंज थाना क्षेत्र से गैर जमानतीय वारंट के आलोक में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुलतानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की सुबह 8:41 पर मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया है कि सोमवार को सुलतानगंज थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।