जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने अपने निजी निवास पर जनता दरबार लगाया जिसमें आए विधानसभा क्षेत्र से लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण का प्रयास किया। देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने बताया कि मैं जनता की समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक दिन कभी अपने घर पर तो कभी क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर जनता दरबार लगता हूं।