ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण, प्रधान प्रत्याशी पर निजता के हनन का आरोप
ऊँचाहार तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को शहजादपुर ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीण धरने पर बैठ गये, ग्रामीणों ने प्रधान प्रत्याशी पर निजता के हनन का आरोप लगाया है।इसके अलावा ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं।ग्रामीण शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि, उनकी ग्राम पंचायत में प्रधान प्रत्याशी द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। डीवीआर अपने पास रखा है।