नीम का थाना: नीम का थाना में एससी-एसटी वर्ग के लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली विरोध रैली, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी एससी एसटी वर्ग के आरक्षण वर्गीकरण के फैसले की विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया गया ।इस आह्वान के तहत नीमकाथाना में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और सामाजिक संगठन बंद रहे एससी एसटी वर्ग के अधिकारों के समर्थन में कई संगठनों ने एक एकजुटता दिखाते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से रैली निकाली व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।