मंदसौर: मंदसौर नेहरू बस स्टैंड के पीछे पुलिस का सख्त एक्शन, सड़क घेरने वाले वाहनों पर चला चालानी अभियान
मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड के पीछे पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया,डिवाइडर के पास अव्यवस्थित खड़ी तीन कारों के चालान काटकर प्रत्येक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया,दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने और वाहन चालकों को सड़क पर व्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने की समझाइश दी गई,