मुरादाबाद: थाना मुंडापांडेय पुलिस ने मेडिकल स्टोर से दवाईयां बैटरी आदि चुराने के मामले मे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना मुंडापांडे के इरफान पुत्र तस्सदुक ने कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेडिकल स्टोर पर घुसकर दवाईयां वा बैटरी चोरी कर ले जाने की तहरीर 30 दिसंबर 2023 को थाने पर दी थी। थाने में मुकदमा दर्ज कर एसआई अनंगपाल ने साथी पुलिस कर्मियों की मदद से बीती रात आरोपी सलमान पुत्र असलम निवासी दलपतपुर,मोहम्मद नबी पुत्र इदरीश निवासी दलपतपुर को गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल।