सहारनपुर: किसानों के मुद्दों पर 2 जुलाई को प्रदेशव्यापी आंदोलन, मांगें न मानी गईं तो होगा बड़ा संघर्ष: किमसं राष्ट्रीय अध्यक्ष
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने आगामी 2 जुलाई को किसानों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारियों के माध्यम से संबंधित विभागों की समस्याओं को उठाते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा।