अकोढ़ी गोला: अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र में किराना स्टोर के गोदाम में चोरी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र में किराना स्टोर के गोदाम में चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र में किराना दुकान के गोदाम में चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चांदी गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बिहारी किराना स्टोर के गोदाम से सामान चोरी किया जा रहा है।