शाहबाद: धुपकटा घाटी में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 10 अवैध झोपड़ियां हटाकर 35 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
Shahbad, Baran | Jul 9, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 10 बजे मिली कस्बा थाना क्षेत्र के धुपकटा घाटी क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर 10 अवैध झोपड़ियां जेसीबी से ध्वस्त कर दीं। उप वन संरक्षक विवेकानंद माणिक राव के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद हफीज के नेतृत्व में आगर वन खंड के औगाड बी क्षेत्र में कार्रवाई की गई।