बेहट: बेहट साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी के पीड़ित की ₹20 हजार की रकम कराई वापस
थाना बेहट साइबर सेल की मेहनत से पीड़ित के खाते में ठगी गई 20 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई गई। मैदपुर नवादा निवासी श्री मनीष भारद्वाज के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई थी।