सोहागपुर: होटल अमन पैलेस के पास दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज, तीन घायल
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल अमन पैलेस के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है,मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला किया है,जिसके बाद घटना में लगभग तीन व्यक्ति घायल हुए हैं,पुलिस ने सोमवार को लगभग 2:30 बजे बताया है कि संदीप द्विवेदी की शिकायत पर आरोपी राहुल सिंह,विपिन पाठक,गणेश एवं शांतनु के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।