राजातालाब: बरेमा के प्रधानाध्यापक साइकिल चलाकर विद्यालय पहुंचे
प्रधानाध्यापक साइकिल चलाकर पहुंचे विद्यालय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचत संबंधी अपील से प्रेरित होकर अब अधिकारी और शिक्षक भी जागरूकता फैलाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में सेवापुरी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बरेमा के प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण सिंह शनिवार को “नो व्हीकल डे” मनाते हुए साइकिल से विद्यालय पहुंचे।