बटियागढ़: बटियागढ़ में सड़क निर्माण में देरी व अनदेखी से ग्रामीण परेशान, एजेंसी पर मनमानी के आरोप
बटियागढ़ ब्लाक के सींगोन गांव से बम्होरी तक निर्माणधीन सड़क मार्ग ग्रामवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है,आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा धीमी गति से मनमाने ढंग से काम किया जा रहा,धूल और गढ्ढो भरे रास्ते से 3 किलोमीटर दूरी वाली यह सड़क लोगो की समस्या बनी हुई है, वंही आये दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं,ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं।