लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा और बोझिया पंप के बीच आज गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए, जिनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।