चूरू: गांव बालरासर तंवरान की सरकारी स्कूल पर ग्रामीणों ने ताला जड़कर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर दिया धरना
Churu, Churu | Apr 13, 2026 चूरू के बालरासर तंवरान गांव में शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब ढाई साल पहले इस विद्यालय को 12वीं तक क्रमोन्नत किया गया था।