खागा: सुल्तानपुर घोष में भीषण गर्मी से परेशान दुकानदार और ई-रिक्शा चालक, सड़कों में पसरा सन्नाटा, DM ने जारी किए निर्देश
Khaga, Fatehpur | May 20, 2026 फतेहपुर के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर कस्बे में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर होते ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं राहगीरों, मजदूरों और रिक्शा च